Categories: News-Headlines

स्‍कोर्पियन श्रेणी की चौथी पनडुब्‍बी आईएनएस-वेला आज भारतीय नौसेना में शामिल हुई

स्‍कोर्पियन श्रेणी की चौथी पनडुब्‍बी आईएनएस-वेला आज भारतीय नौसेना में शामिल की गई। नौसेना अध्‍यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह की मौजूदगी में मुंबई में इसका जलावतरण किया गया।

इस अवसर पर नौसेना अध्‍यक्ष एडमिरल सिंह ने कहा कि प्रोजेक्‍ट-75 भारत और फ्रांस के बीच सामरिक सामंजस्‍य का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि आज का जलावतरण इस दृष्टि से महत्‍वपूर्ण है कि दोनों देशों की मजबूत साझेदारी में भारतीय नौसेना ने प्रोजेक्‍ट-75 का पचास प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि इससे देश की नौ सैन्‍य शक्ति में इजाफा होगा।

नौसेना अध्‍यक्ष ने कहा कि आईएनएस-वेला, पनडुब्‍बी परिचालन के समूचे परिदृश्‍य को अंजाम देने में सक्षम है। एडमिरल सिंह ने कहा कि आज की गतिशील और जटिल सुरक्षा स्थिति को देखते हुए पनडुब्‍बी की क्षमता और आक्रामकता का देश के समुद्री हितों की रक्षा करने में महत्‍वपूर्ण योगदान है।

नौसेना ने एक बयान में कहा है कि पनडुब्‍बी के निर्माण में अनेक भारतीय कंपनियों का सहयोग ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा का सही प्रतिनिधित्व करता है।

इसका निर्माण जुलाई 2009 में शुरू हुआ था। पनडुब्बी को मई 2019 में आईएनएस वेला का नाम दिया गया था। व्यापक परीक्षण के बाद, इसे मुंबई गोदी ने इस महीने भारतीय नौसेना को सौंप दिया था।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.