Categories: News-Headlines

गुजरात सरकार ने सिनेमाघरों, मल्‍टीप्‍लेक्सिस और जिम को पिछले वित्‍तवर्ष के लिए सम्‍पत्ति कर से छूट प्रदान की

गुजरात सरकार ने कोविड 19 महामारी के दुष्‍प्रभाव को देखते हुए राज्‍य में सिनेमाघरों, मल्‍टीप्‍लेक्सिस और जिम को पिछले वित्‍तवर्ष के लिए सम्‍पत्ति कर से छूट प्रदान की है। यह फैसला कल शाम गांधीनगर में मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी की अध्‍यक्षता में हुई कोर समिति की बैठक में किया गया।

इस बीच गुजरात में कल कोविड संक्रमण के 695 नये मरीज सामने आये। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुजरात में कल दो हजार 122 मरीजों के ठीक होने के साथ उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक 7 लाख 93 हजार 28 मरीज कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96 दशमलव 98 प्रतिशत हो चुकी है। राज्य में कोविड-19 संक्रमण के सबसे अधिक 108 नये मामले अहमदाबाद में सामने आए। जबकि वडोदरा में 99 मामले दर्ज हुए। कल राज्य में 11 मरीजों की मृत्यु हो गई। राज्य में इस वक्त 14 हजार 724 सक्रि‍य मामले हैं, जिसमें से 351 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच गुजरात में कल दो लाख 58 हजार 797 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाये गए।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

51 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.