Categories: News-Headlines

बिहार सरकार ने राज्य में कोविड से मरने वालों के परिवारों को मुआवज़ा देने के लिए तीन सौ करोड़ रुपये मंज़ूर किए

बिहार सरकार ने राज्य में कोविड से मरने वालों के परिवारों को मुआवज़ा देने के लिए तीन सौ करोड़ रुपये मंज़ूर किए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने मुआवज़े के भुगतान के खर्चे से निपटने के लिए राज्य आकस्मिक निधि से राशि जारी करने की अनुमति दी है।

राज्‍य सरकार कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देगी। इसके लिए चालू वित्‍तीय वर्ष के दौरान बिहार आकस्मिकता निधि से तीन सौ करोड़ की अग्रिम निकासी की जाएगी, ताकि अनुग्रह राशि का शीघ्र भुगतान किया जा सके। राज्‍य में अब तक तीन हज़ार 727 लोगों को अनुग्रह राशि दी जा चुकी है। एक हजार लोगों के भुगतान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कोरोना के कारण राज्‍य में अब तक पांच हजार 458 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी जिलाधिकारियों को कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों का ब्‍यौरा एकत्रित करने का निर्देश दिया गया है।

बिहार में एक महीने बाद कोविड प्रतिबंधों में छूट आज सुबह पांच बजे से लागू हो गई है लेकिन रात्रि कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। शैक्षिक संस्थान और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। शिक्षा संस्थाओं में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। ये प्रतिबंध 15 जून तक लागू रहेंगे। सरकारी और निजी कार्यालयों में पचास प्रतिशत उपस्थिति के साथ शाम चार बजे तक काम-काज होगा। संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बारी-बारी से सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.