केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि निपाह वायरस के स्रोत का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निपाह के प्रकोप को देखते हुए अगला सप्ताह राज्य के लिए महत्वपूर्ण है। कोयीकोड, कन्नूर और मलप्पुरम जिले हाई अलर्ट पर हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि निपाह को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है। इस वायरस के स्रोत का पता लगाने के लिए पशु कल्याण विभाग ने कोयीकोड जिले के चथमंगलम में नमूने एकत्र करने का काम शुरू कर दिया है जहां इस वायरस के पाये जाने की पुष्टि हुई थी।
इस बीच, कोयीकोड मेडिकल कॉलेज में निपाह निवारक उपायों का पता लगाने का प्रयास चल रहे हैं। कल कोयीकोड में 12 साल के एक बच्चे की इस वायरस से मृत्यु हो गई थी। मृतक बच्चे के प्राथमिक संपर्क में आए सात लोगों की जांच के परिणाम आज शाम तक आ जाएंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment