Categories: News-Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधी नगर में विभिन्‍न विकास परियोजनाओं के शुभारम्‍भ और शिलान्‍यास किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार सुनिश्‍चित कर रही है कि समाज का कोई भी वर्ग देश की विकास यात्रा में पीछे न छूटे। अमित शाह आज गुजरात के गांधी नगर में विभिन्‍न विकास परियोजनाओं के शुभारम्‍भ और शिलान्‍यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण की ये परियोजनाएं एक हजार छह सौ करोड रूपये से अधिक लागत की हैं। अमित शाह ने तीन महीने से भी कम समय में जी-20 शिखर सम्‍मेलन की अभूतपूर्व सफलता, ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक, नए संसद भवन और चन्‍द्रयान-3 की सफल लैडिंग की उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की।

गृह मंत्री ने देश के कारीगरों को सशक्‍त बनाने की प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना की भी प्रशंसा की। उन्‍होंने लोगों से वर्ष 2024 से पहले शहर के हरित पर्यावरण में पांच प्रतिशत से भी अधिक वृद्धि के प्रति योगदान करने की अपील की। आज जिन परियोजनाओं का शुभारम्‍भ किया गया उनमें जलापूर्ति परियोजनाएं, अवजल उपचार संयंत्र और अहमदाबाद के आसपास के गांवों में झीलों का पुनरूद्धार कार्य शामिल है। मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। गृह मंत्री आज गांधी नगर के पलाज में राष्ट्रीय औषध शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के स्‍थायी परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.