Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आकांक्षी जिला कार्यक्रम की सफलता आकांक्षी प्रखण्‍ड कार्यक्रम के लिए सुदृढ आधार बनेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आकांक्षी प्रखण्‍ड कार्यक्रम का लक्ष्‍य ब्‍लॉक स्‍तर पर नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। आज नई दिल्‍ली में भारत मंडपम में संकल्‍प सप्‍ताह का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आकांक्षी प्रखण्‍ड कार्यक्रम प्रशासन की गुणवत्ता सुधारकर देश के 329 जिलों के पांच सौ आकांक्षी प्रखण्‍डों में लोगों का जीवन बेहतर बनाएगा। उन्‍होंने कहा कि यह कार्यक्रम इतिहास के पन्‍नों में स्‍वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम से एक सौ बारह जिलों में पच्‍चीस करोड लोगों के जीवन में बदलाव आया है। इस कार्यक्रम के पांच वर्ष पूरे हो चुके है और यह कुशल प्रशासन का सशक्‍त उदाहरण साबित हुआ है। इस कार्यक्रम ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि यदि कुशल प्रशासन पर ध्‍यान केंद्रित किया जाए तो चुनौती पूर्ण लक्ष्‍य भी हासिल हो सकते है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम की सफलता आकांक्षी प्रखण्‍ड कार्यक्रम के लिए सुदृढ आधार बनेगी।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में लगभग तीन हजार पंचायत और प्रखण्‍ड स्‍तर के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। किसानों और समाज के अन्‍य वर्गो के लगभग 2 लाख लोगों ने भी वर्चुअली इस कार्यक्रम में भाग लिया। संकल्‍प सप्‍ताह आकांक्षी प्रखण्‍ड कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्‍वयन से जुडा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष 7 जनवरी को इस राष्‍ट्रव्‍यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.