Categories: News-Headlines

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने करीमनगर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने 24 जनवरी को करीमनगर स्मार्ट सिटी का दौरा किया और शिक्षा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सामाजिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कार्यरत 4 प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा उद्घाटन की गई परियोजनाएं

डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम का विकास: इस 22 करोड़ रुपये की परियोजना में एक वाणिज्यिक परिसर, इनडोर हॉल का नवीनीकरण, आधुनिक शौचालय, पार्किंग क्षेत्र और भूनिर्माण शामिल है, जो मनोरंजन और खेल के लिए एक समावेशी स्थान प्रदान करेगा।

बहुउद्देश्यीय स्कूल पार्क: 12.35 करोड़ रुपए की लागत से बने और 5.96 एकड़ में फैले इस पार्क में पैदल रास्ता, संगीतमय फव्वारा और मनोरंजक सुविधाएं हैं, जो लोगों को एक जीवंत सार्वजनिक स्थान की सुविधा देता है।

चौबीलों घंटे जल आपूर्ति : 18 करोड़ रुपए की इस पहल ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक नया जल वितरण नेटवर्क शुरू किया है, जिससे निवासियों के लिए जल प्रबंधन में दक्षता और पहुंच में वृद्धि की है।

स्कूलों में सामाजिक अवसंरचना और सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं : 9.20 करोड़ रुपए की लागत से किए गए नवीनीकरण, जैसे कि शौचालय ब्लॉक, परिसर की दीवारें, बोरवेल और खेल सुविधाओं का निर्माण, 27 सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए उन्नत सीखने का माहौल सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, नगर में सीखने की पद्धति को बढ़ाने के लिए करीमनगर के 53 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं बनाई गईं।

करीमनगर स्मार्ट सिटी ने 1,117 करोड़ रुपए की लागत वाली 50 परियोजनाओं को क्रियान्वित किया है। इनमें से 884 करोड़ रुपए की लागत वाली 36 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 233 करोड़ रुपए की लागत वाली 14 परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। ये पहल स्मार्ट मोबिलिटी, जल आपूर्ति, स्वच्छता और सामाजिक बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में योगदान करती हैं। करीमनगर स्मार्ट सिटी की ये परियोजनाएं बहु-क्षेत्रीय परियोजनाएं हैं, जो नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। मिशन के तहत स्मार्ट मोबिलिटी में 480 करोड़ रुपए की परियोजनाएं, जल आपूर्ति और स्वच्छता में 402 करोड़ रुपए की विभिन्न बहु-क्षेत्रीय परियोजनाएं विकसित की गई हैं।

53 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं और 27 स्कूलों में बेहतर बुनियादी ढांचा और खेल सुविधाएं प्रदान की गई हैं। ये प्रयास छात्रों के लिए आधुनिक शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करते हैं और उन्हें ई-लर्निंग टूल से सशक्त बनाते हैं। बायो-माइनिंग परियोजना के तहत 1 लाख मीट्रिक टन से अधिक पुराने कचरे के अपशिष्ट को संसाधित किया गया है, जो पर्यावरणीय स्थिरता के लिए शहर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में साइकिल ट्रैक, स्केटिंग रिंक, बास्केटबॉल कोर्ट और पार्किंग क्षेत्र आदि बना कर इसे विश्व स्तरीय बनाया गया है।

उद्घाटन के दौरान स्मार्ट सिटी के कई अधिकारी और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भी मौजूद थे। 2015 में शुरू किए गए स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य 100 शहरों में जीवन को आसान बनाना और व्यापार करने में सुविधा के माध्यम से अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। ये परियोजनाएं शहरों के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ये 100 स्मार्ट शहर बेहतर शहरी प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

13 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

15 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

17 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

17 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.