Categories: News-Headlines

कानपुर क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने न्यूजीलैंड पर बढ़त बनाई

कानपुर में न्‍यूजीलैंड के साथ पहले क्रिकेट टेस्‍ट मैच के चौथे दिन ताजा समाचार मिलने तक भारत ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 193 रन बना लिए थे। इसके साथ ही भारत की न्‍यूजीलैंड पर कुल बढ़त 242 रन की हो गई है। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 65 रन की पारी खेली।

खेल के तीसरे दिन कल पहली पारी में न्‍यूजीलैंड की पूरी टीम 296 रन पर आउट हो गई। टॉम लैथम ने सर्वाधिक 95 रन और विल यंग ने 89 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने पांच और रविचन्‍द्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। रवीन्‍द्र जडेजा और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिला। भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर भारत को 49 रन की बढ़त मिली थी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.