कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि जब तक विपक्षी सांसदों का निलंबन वापस नहीं लिया जाता तब तक पार्टी का विरोध जारी रहेगा। संसद परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर विपक्ष को रोकने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सांसदों का निलंबन जानबूझकर किया गया है और इसका एकमात्र उद्देश्य तीन आपराधिक प्रक्रिया विधेयकों को बिना किसी बहस और चर्चा के पारित करना है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने सभी विपक्षी सदस्यों को संसद से बाहर करने के लिए तानाशाही अपनाई है। इस बीच, कांग्रेस संसदीय दल-सी.पी.पी. की बैठक आज संसद परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता सी.पी.पी. अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर लोकतंत्र को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्य इस महीने की 13 तारीख को हुई लोकसभा सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर उचित और वैध मांग उठा रहे हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment