Categories: News-Headlines

कल से संसद का बजट सत्र शुरू, सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई

सरकार ने संसद के मंगलवार से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद भवन परिसर में 12 बजे होगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्‍हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री और दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेता इस बैठक में भाग लेंगे। बैठक के दौरान सरकार सत्र के दौरान संसद का कामकाज सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग चाहेगी।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से आरंभ होगा। सत्र की शुरूआत में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोक सभा और राज्‍य सभा की संयुक्‍त बैठक को केंद्रीय कक्ष में सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी। सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पहली फरवरी को पेश होगा।

बजट सत्र छह अप्रैल तक चलेगा और 66 दिनों के दौरान 27 बैठक होंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक होगा। चौदह फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा और इस दौरान विभाग संबंधित संसदीय स्‍थायी समितियां मंत्रालयों और विभागों से संबंधित अनुदान मांगों की जांच करेंगी और रिपोर्ट तैयार करेंगी। बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होगा और छह अप्रैल तक जारी रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.