Categories: News-Headlines

उत्‍तर-पश्चिम भारत में मूसलाधार वर्षा, मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

राजधानी दिल्ली में भी बारिश होने से सर्दी बढ़ गई है। दिल्ली में कल से लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आज सुबह साढ़े पांच बजे तक बीस दशमलव चार मिली मीटर वर्षा दर्ज हुई। कल अधिकतम तापमान 17 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान छह दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बीस से दस डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

राज्‍य के मौसम विज्ञान केन्‍द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकांश निचले इलाकों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश जबकि दो हजार दो सौ फीट से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। जिन क्षेत्रों में आज बर्फबारी हो सकती है उनमें उत्‍तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ शामिल हैं।

उत्‍तराखंड में देहरादून सहित लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। देहरादून में बीती रात भारी वर्षा हुई है। राज्‍य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने के कारण सर्दी एक बार फिर से बढ गई है।

केदारनाथ धाम में सवेरे से ही बर्फबारी हो रही है और मैदानी हिस्‍सों में बारिश हो रही है। केदारनाथ धाम में भारी हिमपात के चलते लगभग तीन फिट की बर्फबारी हो चुकी है। भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस, पुलिस और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी मंदिर की सुरक्षा के लिए मंदिर के पास तैनात हैं। दूसरे केदार मदमहेश्‍वर और तीसरे केदार तुंगनाथ में भी भारी बर्फबारी हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में कल रात से भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे राज्य में ठंड बढ गई है। वहीं, शिमला सहित कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई।लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सिमौर और शिमला जिलों के ऊपरी इलाकों में भारी हिमपात हुआ है। भारी बर्फबारी के कारण राज्य के ऊंचे इलाकों में चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित एक सौ 57 सड़कें बंद कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए भी राज्य के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि मैदानी इलाकों में आंधी, बिजली चमकेगी और ओलावृष्टि होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

5 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

5 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

5 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

5 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.