Categories: News-Headlines

भारत ने टी-20 क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया

भारत ने तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। कल लखनऊ में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट पर 99 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19 ओवर और 5 गेंद में चार विकेट पर 101 रन बना कर मैच जीत लिया। सूर्य कुमार यादव ने सर्वाधिक 26 रन बनाए और नॉटआउट रहे।

पहले मैच में रांची में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था। दोनों देशों के बीच तीसरा और अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच बुधवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.