प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए आज नई दिल्ली में आईएनए के दिल्ली हाट में भारत सरकार के औषधि विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने जन औषधि केंद्र के एक मॉडल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर भारतीय औषधि और चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि दाधीच भी उपस्थित थे। दिल्ली हाट में आने वाले लोगों को जन औषधि केंद्रों के माध्यम से बेची जा रही उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती दवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए उनके साथ एक वार्तालाप का सत्र आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर, योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जेनेरिक दवाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 7 मार्च को “जन औषधि दिवस” के रूप में मनाया जाता है। पिछले वर्षों की तरह, इस वर्ष भी 1 से 7 मार्च 2025 तक देश भर के विभिन्न स्थानों पर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
31.01.2025 तक देशभर में 15000 जन औषधि केंद्र (जेएके) खोले जा चुके थे। पीएमबीजेपी की उत्पाद समूह में 2047 दवाएं और 300 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं जो खुदरा दुकानों पर ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक कम मूल्य पर बेचे जाते हैं।
सरकार ने पीएमबीजेपी के अंतर्गत 31 मार्च, 2027 तक देशभर में 25000 जेएके खोलने का लक्ष्य रखा है। मार्च, 2025 तक 15000 जेएके खोलने का लक्ष्य पीएमबीआई द्वारा 31.01.2025 को पहले ही हासिल कर लिया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment