Categories: News-Headlines

ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत अब तक एक हजार एक सौ 17 भारतीयों को ईरान से सुरक्षित निकाला गया

 

ऑपरेशन सिंधू के अंतर्गत करीब एक हजार एक सौ 17 भारतीयों को ईरान से सुरक्षित निकाल लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कल रात मशाद से विशेष विमान दो सौ 90 भारतीयों को लेकर नई दिल्‍ली पहुंचा। कल शाम मशाद से ही तीन सौ दस भारतीयों को लेकर एक अन्‍य विमान नई दिल्‍ली आया था।

नेपाल और श्रीलंका ने ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत ईरान से उनके नागरिकों की वापसी में मदद के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में छात्रों की वापसी में मदद के लिए भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को धन्‍यवाद दिया। सुश्री देउबा ने कहा कि भारत का सहयोग दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को दर्शाता है।

इससे पहले, श्रीलंका ने ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत ईरान से भारतीय नागरिकों के साथ उनके नागरिकों की वापसी में समय से मदद करने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि एकजुटता का यह कार्य भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत और स्‍थायी भागीदारी का महत्‍वपूर्ण उदहारण है और श्रीलंका की जनता ने इस‍के लिये भारत की काफी सराहना की है।

ईरान में भारतीय दूतावास ने कहा है कि नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के अनुरोध पर दोनों देशों के नागरिकों को निकालने के प्रयास किये गये।

Harshal Bharagv

Harshal Bhargav is a young and dynamic editor at Vikral News, known for his sharp editorial skills and commitment to factual journalism. He plays a key role in shaping daily news coverage, ensuring that reports are accurate, timely, and impactful. With a strong interest in current affairs, politics, and digital media trends, he focuses on delivering content that is clear, engaging, and relevant to readers. Harshal is dedicated to maintaining journalistic integrity and credibility while working in a fast-paced newsroom environment. His editorial approach emphasizes simplicity, truth, and audience trust, making him a valuable part of the Vikral News team.

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

45 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.