Categories: News-Headlines

अमरीका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया; राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने इसे शानदार सफलता बताया

 

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि अमरीका ने ईरान में फार्दो, नतांज और इस्‍फहान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा है कि इन परमाणु ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला करने के बाद सभी अमरीकी विमान ईरान के वायुक्षेत्र से बाहर आ गये हैं। डॉनाल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि बमों का पूरा पेलोड प्रमुख परमाणु केन्‍द्र फार्दो पर गिराया गया। रक्षा विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस हमले में जीबीयू-57ए मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर, “बंकर बस्टर” बम का इस्तेमाल किया गया। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान को अब युद्ध खत्‍म करने पर सहमत हो जाना चाहिए, ये अब शांति का समय है।

आज सुबह राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए डॉनाल्‍ड ट्रम्‍प ने इन हमलों को शानदार सफलता बताया है। उन्‍होंने कहा कि इन हमलों का उद्देश्‍य ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को रोकना और दुनिया में आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले सबसे बडे देश से उत्‍पन्‍न परमाणु खतरे पर रोक लगाना है।

ईरान की सरकारी मीडिया ने भी पुष्टि की है कि इस्‍फहान, नतांज और फोर्दो परमाणु ठिकानों पर दुश्‍मनों ने हमले किए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरआईबी ने कहा है कि हमले से पहले संवर्धित यूरेनियम के भंडारों को हटा लिया गया था।

इस्राइल की समाचार एजेंसी कान ने कहा है कि ईरान पर हमले के दौरान इस्राइल ने अमरीका के साथ पूरा सहयोग किया।

इस बीच, इस्राइली बलों ने कल ईरान के महत्‍वपूर्ण शहर बंदरअब्‍बास पर नए हमले किए। इस्राइली सेना ने कहा है कि उसके हमले मानव रहित हवाई वाहन डिपो और हथियार केन्‍द्रों पर हुये हैं। बंदरअब्‍बास ईरान का सबसे बडा वाणिज्यिक शहर है और यहां प्रमुख बंदरगाह, नौसेना मुख्‍यालय और हार्मूज जलडमरू मध्‍य के पास महत्‍वपूर्ण तेल बुनियादी केन्‍द्र हैं जिसके माध्‍यम से विश्‍व में बीस प्रतिशत तेल का व्‍यापार इसी मार्ग से होता है।

इस्राइल ने इस्‍फहान परमाणु ठिकाने पर भी हवाई हमले किए। उधर, ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया।

ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने इजरायली क्षेत्र में लगभग चालीस ड्रोन दागे। जवाब में, इजरायली सेना ने दक्षिण-पश्चिमी ईरान में “दर्जनों सैन्य ठिकानों” पर हमला किया। जिन जगहों पर हमला हुआ, उनमें खुज़ेस्तान प्रांत में एक आपातकालीन केंद्र और एक विश्वविद्यालय भी शामिल है। इस बीच ईरान समर्थित हौजी बलों ने अमरीका को तेहरान को निशाना बनाने वाली सैन्य कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी है। विद्रोहियों ने धमकी दी कि अगर वाशिंगटन ईरान के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान में शामिल होता है तो वे लाल सागर में अमरीकी जहाजों और युद्धपोतों को निशाना बनाएंगे। इस संघर्ष को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी असफल साबित हो रहे हैं। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि वे इजरायल का हमला जारी रहने तक अमरीका के साथ बातचीत में शामिल नहीं होंगे।

Harshal Bharagv

Harshal Bhargav is a young and dynamic editor at Vikral News, known for his sharp editorial skills and commitment to factual journalism. He plays a key role in shaping daily news coverage, ensuring that reports are accurate, timely, and impactful. With a strong interest in current affairs, politics, and digital media trends, he focuses on delivering content that is clear, engaging, and relevant to readers. Harshal is dedicated to maintaining journalistic integrity and credibility while working in a fast-paced newsroom environment. His editorial approach emphasizes simplicity, truth, and audience trust, making him a valuable part of the Vikral News team.

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.