Categories: News-Headlines

ऑपरेशन अजेय के तहत अब तक पांच उड़ानों में लगभग 1200 भारतीयों को इस्राइल से वापस लाया गया

सरकार ने कहा है कि ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत अब तक पांच उड़ानों में लगभग बारह सौ लोगों को इस्राइल से वापस लाया गया है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इनमें 18 नेपाली नागरिक शामिल हैं। अरिंदम बागची ने कहा कि भारत स्थिति पर नजर रखे हुए है और हालात के अनुसार तल अवीव से और अधिक उड़ानों की योजना बनाई जाएगी।

अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने इस्राइल पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के सभी स्‍वरूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने के लिए एक साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने भी लोगों की मौत और मानवीय स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया है।

अरिंदम बागची ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के माध्यम से फिलिस्तीन और फलस्तीनी शरणार्थियों की मदद का समर्थन करता रहा है। उन्होंने कहा कि 2002 और 2023 के बीच संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी को 29 दशमलव 53 मिलियन डॉलर का योगदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2018 में वार्षिक योगदान एक दशमलव दो पांच मिलियन से बढ़ाकर 5 मिलियन डॉलर कर दिया गया है। भारत ने अगले दो वर्षों के लिए पांच मिलियन का योगदान देने का वादा किया है।

मालदीव के साथ सहयोग पर अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने मालदीव को लोगों के कल्याण, मानवीय सहायता, आपदा राहत और अवैध समुद्री गतिविधियों से निपटने जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मदद की है। पिछले पांच वर्षों में भारतीय कर्मियों ने मालदीव को चिकित्‍सा सुविधा देकर 523 लोगों की जान बचाई है और समुद्री सुरक्षा के लिए 450 से अधिक बहुआयामी मिशन चलाए गए हैं। अरिंदम बागची ने कहा कि भारत किसी भी आपदा में मालदीव के लिए पहला मददगार रहा है। भारत आने वाले प्रशासन के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने और द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ करने के लिए तत्पर है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

11 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

18 hours ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

18 hours ago

सुप्रीम कोर्ट एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा

Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More

19 hours ago

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अन्य कारणों से जनसंख्‍या आंकड़ों में परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.