Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार यात्रा के दूसरे दिन आज पटना एम्‍स के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आधुनिक और पारंपरिक चिकित्‍सा पद्धतियों के समावेश से लोगों को समग्र स्‍वास्‍थ्य सुविधा उपलब्‍ध कराने पर जोर दिया है। राष्‍ट्रपति ने बिहार यात्रा के दूसरे दिन आज पटना एम्‍स के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद, योग, युनानी और सिद्धा जैसी सभी पारंपरिक चिकित्‍सा पद्धतियों का समावेश समय की मांग है।

उन्‍होंने कहा कि एम्‍स इस क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। राष्‍ट्रपति ने एम्‍स और अन्‍य चिकित्‍सा संस्‍थानों से मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित बीमारियों के उपचार की प्रणाली विकसित करने को कहा। उन्‍होंने देश में डॉक्‍टर -रोगी अनुपात और नर्स- रोगी अनुपात की राष्‍ट्रीय औसत कम होने पर चिंता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि देश में कुशल डॉक्‍टरों और नर्सो की बडी संख्‍या में जरूरत है।

राष्‍ट्रपति ने दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को डिेग्री तथा पदक प्रदान किए। समारोह में बिहार के राज्‍यपाल राजेंद्र विश्‍वनाथ अर्लेकर, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर भारती प्रवीन पवार ने भी हिस्‍सा लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

9 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

17 hours ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

17 hours ago

सुप्रीम कोर्ट एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा

Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More

17 hours ago

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अन्य कारणों से जनसंख्‍या आंकड़ों में परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.