Categories: News-Headlines

उल्‍लंघन के मामले में सरकार ने हमेशा भर्ती एजेंसियों के विरूद्ध सख्‍त कार्रवाई की: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज कहा कि भर्ती एजेंसियों द्वारा उल्‍लंघन के मामले में सरकार ने हमेशा उनके विरूद्ध सख्‍त कार्रवाई की है और प्रवासियों की सुरक्षा का ध्‍यान रखा है। लोकसभा में प्रश्‍नों और पूरक प्रश्‍नों के उत्तर में विदेश मंत्री ने कहा कि देश में 2 हजार 164 भर्ती एजेंसी पंजीकृत हैं। जहां कहीं कुछ गलत किया जाता है संबंधित भर्ती एजेंसी का लाइसेंस भी वापस ले लिया जाता है।

डॉ. जयशंकर ने बताया कि कंबोडिया और म्‍यामां के मामले में विदेश मंत्रालय ने राज्‍य सरकारों से इन एजेंसियों पर मुकदमा चलाने की सिफारिश की थी। उन्‍होंने कहा कि उन फर्जी एजेंसियों और पोर्टल के विरूद्ध कार्रवाई की गई है जो उच्‍च वेतन वाली नौकरियां उपलब्‍ध कराने का झांसा देने के लिए लोगों से झूठे वादे करते हैं। उन्‍होंने कहा कि कंबोडिया में फंसे एक हजार 167 और म्‍यामां में फंसे 497 भारतीयों को स्‍वदेश लाया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

20 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.