Categories: News-Headlines

नेपाली सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने नेपाल व भारत के बीच रक्षा सहयोग को और प्रगाढ़ करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की

नेपाली सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल ने भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के तीसरे दिन भी नेपाल व भारत के बीच रक्षा सहयोग को और प्रगाढ़ करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जनरल सिगडेल का आज का कार्यक्रम पुणे में भारतीय रक्षा उद्योग का दौरा करने पर केंद्रित था, जिसके बाद उन्होंने देहरादून के लिए प्रस्थान किया। वे वहां 14 दिसंबर, 2024 को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगे। देहरादून पहुंचने के बाद जनरल सिगडेल ने आईएमए में निरीक्षण अधिकारियों के साथ रात्रिभोज में भाग लिया।

जनरल सिगडेल के भारत में तीसरे दिन की शुरुआत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) और भारत फोर्ज सहित कई प्रमुख रक्षा उद्योग प्रतिष्ठानों के दौरे के साथ हुई। इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारत के रक्षा क्षेत्र के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से बातचीत की और विचारों का आदान-प्रदान किया। इन चर्चाओं का मुख्य विषय दोनों देशों की सेनाओं द्वारा प्रौद्योगिकी के अनुकूलन पर केंद्रित था।

नेपाल के सेना प्रमुख ने भारतीय सेना की “आत्मनिर्भर” पहल और इस दिशा में भारतीय रक्षा उद्योगों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने एक स्टैटिक इक्विपमेंट डिस्प्ले का भी अवलोकन किया, जहां पर उन्हें हाल ही में भारतीय सेना में शामिल किए गए नवीनतम एवं अत्याधुनिक उपकरणों से परिचित कराया गया।

पुणे में अपने कार्यक्रमों के बाद जनरल सिगडेल देहरादून के लिए रवाना हुए, जहां पर वे 14 दिसंबर 2024 को आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगे। आईएमए पहुंचने पर उन्होंने निरीक्षण अधिकारियों के रात्रिभोज में भाग लिया और संकाय सदस्यों तथा गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की।

निरीक्षण अधिकारी के रूप में जनरल सिगडेल उन कैडेटों की समीक्षा करेंगे, जो भारतीय सेना में अपना करियर शुरू करने वाले हैं। इस स्थायी साझेदारी के हिस्से के रूप में नेपाल के दो कैडेटों अर्थात अधिकारी कैडेट बिनोद भट्टा और अधिकारी कैडेट प्रबीन पांडे को परेड के दौरान कमीशन प्रदान किया जाएगा, जो गौरव एवं साझा परंपरा का एक उत्कृष्ट अवसर होगा। इन कैडेटों का परेड में शामिल होना भारत और नेपाल के बीच गहरे सैन्य संबंधों को रेखांकित करता है, जो रक्षा व प्रशिक्षण में आपसी विकास एवं सहयोग के प्रति आपसी वचनबद्धता को दर्शाता है।

जनरल अशोक राज सिगडेल की भारत यात्रा का तीसरा दिन रचनात्मक वार्ताओं से व्यस्त रहा, जिसका उद्देश्य आपसी रक्षा सहयोग को बढ़ाना है। इसका विशेष लक्ष्य नेपाली और भारतीय सशस्त्र बलों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

3 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

3 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

3 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

3 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.