Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दीपावली की पूर्व-संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दीपावली की पूर्व-संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उनके संदेश के मूल पाठ निम्नानुसार है- “प्रकाश पर्व – दीपावली के पावन अवसर पर मैं अपने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।

पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ मनायी जाने वाली दीपावली का संबंध चौदह वर्ष के वनवास के बाद माँ सीता और लक्ष्मण के साथ श्रीराम के अयोध्या वापस लौटने से है। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक यह त्योहार श्रीराम के जीवन के महान आदर्शों में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।

श्रीराम हमारी संस्कृति में सत्य, धर्म, साहस और करुणा के अवतार हैं। ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ को आदर्श राजा, आज्ञाकारी पुत्र, अपराजेय योद्धा और सभी के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में पूजा जाता है।

दीपावली के उत्सव में समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। मेरी कामना है कि हमारे जीवन में प्रकाश, सद्भाव, समृद्धि और शांति लेकर आने वाला यह त्योहार हमारे जीवन को अधिक संपन्न बनाने के लिए एक नए उत्साह का संचार करे और हमारे आस-पास के लोगों के लिए खुशियां लेकर आए।”

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

18 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

3 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

3 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

3 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

3 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.