Categories: News-Headlines

एनएमडीसी का अक्टूबर माह में अब तक का सर्वश्रेष्ठ निष्पादन

इस्पात मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी) ने अक्टूबर के महीने में 3.33 मीट्रिक टन के लौह अयस्क उत्पादन और 3.58 मीट्रिक टन की बिक्री के साथ अपना बेहतर निष्पादन जारी रखा है। खनन के क्षेत्र में अग्रणी एनएमडीसी ने उत्पादन में 37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो इसकी स्थापना के बाद से किसी भी अक्टूबर महीने में सर्वाधिक है और मजबूत घरेलू मांग के कारण सीपीएलवाई की तुलना में लौह अयस्क की बिक्री में 42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

वित्त वर्ष 2021-22 के पहले सात महीनों अक्टूबर 2021 तक कुल उत्पादन और बिक्री के आंकड़े क्रमशः 21.04 एमटी और 22.08 एमटी रहे, जो किसी भी अक्टूबर महीने के लिए अब तक का सबसे अच्छा निष्पादन है। कंपनी ने उत्पादन में 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जिसमें इस अक्टूबर में डोनिमलाई से उत्पादित 0.5 मीट्रिक टन और पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 43 प्रतिशत बिक्री शामिल है।

(मिलियन टन)

 
अक्टूबर
2020
अक्टूबर 2021
वृद्धि का
%
अक्टूबर 2020 तक
अक्टूबर 2021 तक
वृद्धि का%

उत्पादन
2.43
3.33
37%
14.66
21.04
43%

विक्रय
2.52
3.58
42%
15.43
22.08
43%

एनएमडीसी टीम को एक और प्रभावशाली निष्पादन के लिए बधाई देते हुए, एनएमडीसी के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक सुमित देब ने कहा, “भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक के रूप में, एनएमडीसी का निष्पादन खनन और विनिर्माण क्षेत्र की मौजूदा सकारात्मक बाजार भावना का संकेत है। अक्टूबर के त्योहारी महीने को मनाने के लिए हमारे पास एक से अधिक कारण हैं। मैं टीम को एक और शानदार महीने के लिए बधाई देना चाहता हूं और एनएमडीसी परिवार की ओर से सभी को त्योहारों की शुभकामनाएं देता हूं।”

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

17 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.