Categories: News-Headlines

एसबीआई का दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 69 प्रतिशत बढ़कर 8,890 करोड़ रुपये पर

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 69 प्रतिशत बढ़कर 8,889.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने 5,245.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान एसबीआई समूह की कुल आय बढ़कर 1,01,143.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 95,373.50 करोड़ रुपये थी।

एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ तिमाही के दौरान 67 प्रतिशत के उछाल के साथ 6,504 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,574.16 करोड़ रुपये था।

एकल आधार पर बैंक की कुल आय बढ़कर 77,689.09 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 75,341.80 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण पर घटकर 4.90 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 5.28 प्रतिशत थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 1.59 प्रतिशत से घटकर 1.52 प्रतिशत रह गया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.