Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश: बांके बिहारी मंदिर में भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार देर रात ठाकुर जी के महाभिषेक के बाद मंगला आरती के समय भगवान की एक झलक पाने के लिए मची भगदड़ में दो श्रध्दालुओं की दबकर मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मथुरा के श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में हादसे में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। परमपिता दिवंगत आत्माओं को शांति व शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 20, 2022

सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नोएडा सेक्टर-99 की रहने वाली निर्मला देवी और रुक्मणि बिहार कॉलोनी निवासी राम प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शनिवार सुबह शवों को लेकर घर चले गए।

सौरभ दुबे के मुताबिक, मंदिर में जिस समय भगदड़ मची, उस समय जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और नगर आयुक्त अनुनय झा सहित भारी पुलिस बल वहां मौजूद था। उन्होंने बताया कि भगदड़ मचते ही पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को वृंदावन के रामकृष्ण सेवा मिशन, ब्रज हेल्थ केयर और सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सौरभ दुबे के अनुसार, मंदिर में स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य है और श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.