जम्मू-कश्मीर: त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी के प्रसिद्ध मंदिर की यात्रा भारी बारिश के कारण रात भर अस्थायी रूप से रुकी रहने के बाद शनिवार सुबह फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के आधार शिविर कटरा के दर्शनी डोडी से सुबह करीब साढ़े छह बजे 1,500 से अधिक श्रद्धालुओं को पुराने मार्ग से यात्रा शुरू करने की अनुमति दी गई।
उन्होंने बताया कि बहरहाल नए मार्ग के नाम से जाना जाने वाला हिमकोटि (बैटरी कार) मार्ग अब भी बंद है और वहां रास्ता साफ करने का काम चालू है। इसके अलावा खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवाएं भी निलंबित हैं।
त्रिकुटा पहाड़ियों पर भारी बारिश के बाद शुक्रवार शाम को यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थी। भारी बारिश शाम करीब छह बजे शुरू होकर आधी रात तक जारी रही। जब बारिश आरंभ हुई, उस समय हजारों तीर्थयात्री तीर्थस्थल पर मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए कई वीडियो में वैष्णो देवी मार्ग पर बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया कि भारी बारिश के कारण किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है।
बहरहाल, भारी बारिश के कारण दर्शन किए बिना आधार शिविर लौटने के कारण कुछ तीर्थयात्री निराश हैं।
श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार देर शाम कटरा पर यात्रियों को तीर्थयात्रा के लिए आगे बढ़ने से एहतियातन रोक दिया।
आपदा प्रबंधन दलों और चिकित्सा इकाइयों को भी हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment