Categories: News-Headlines

उत्‍तरी गज़ा-पट्टी में संयुक्‍त राष्‍ट्र और अन्‍य एजेंसियों की राहत सामग्री की पहुंच के लिए इस्राइल प्रतिदिन सैन्य कार्रवाई में चार घंटे का संघर्ष विराम लागू करेगा

अमेरिका ने कहा है कि उत्‍तरी गज़ा-पट्टी में संयुक्‍त राष्‍ट्र और अन्‍य एजेंसियों की राहत सामग्री की पहुंच के लिए इस्राइल प्रतिदिन सैन्य कार्रवाई में चार घंटे का संघर्ष विराम लागू करेगा। अमेरिकी राष्‍ट्रपति कार्यालय व्‍हाइट हाउस के हवाले से मीडिया की खबरों में कहा गया है कि इसका उद्देश्‍य नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से निकलने का अवसर देना भी है।

अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्‍ता जॉन किर्बी ने कहा कि संघर्ष विराम अवधि के समय की घोषणा इस्राइल करेगा। उन्‍होंने बताया कि राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंयामिन नेतन्याहू के बीच गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है।

बातचीत में जो. बाइडेन ने बताया था कि मिस्र की रफाह सीमा से गज़ा-पट्टी में आवश्‍यक सामान ला रहे ट्रकों की संख्‍या बढ़ रही है और अमरीका प्रतिदिन कम से कम 150 ट्रक राहत सामग्री भेजना चाहता है।

बस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंयामिन नेतन्याहू ने टेलीविजन पर साक्षात्‍कार में कहा कि हमास को हराने तक गज़ा में युद्ध जारी रहेगा। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया इस्राइल का इरादा किसी क्षेत्र पर अधिकार करना नहीं है, लेकिन वह गज़ा को आतंकी ताक़तों और कट्टरपंथ से मुक्‍त तथा नए सिरे से निर्मि‍त देखना चाहता है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.