नई दिल्ली में भारत और अमरीका के बीच चल रहे 5वें टू-प्लस-टू मंत्रिस्तरीय संवाद में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री एंटली ब्लिकन से बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि पश्चिम एशिया, हिन्द प्रशांत और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई।
मालूम हो कि आज से शुरू हुए इस संवाद कार्यक्रम की शुरुआत में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ आयोजित संवाद की सह-अध्यक्षता कर रहे हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि यह संवाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का माध्यम होगा। दोनों देशों को साझा वैश्विक एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए इस साझेदारी को मजबूत करना होगा। विदेश मंत्री ने कहा कि टू-प्लस-टू संवाद के दौरान रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक संबंधों की व्यापक समीक्षा की जाएगी।
विदेश मंत्री ने बढ़ते व्यापार और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार 200 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। सहयोग बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष सहयोग और महत्वपूर्ण खनिजों की भी पहचान की जा रही हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि विचार-विमर्श में हिन्द- प्रशांत क्षेत्र पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment