Categories: News-Headlines

कश्‍मीर-घाटी के ऊपरी हिस्‍सों में बर्फ़बारी, कई मार्गों पर यातायात हुआ बंद

केंद्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में कश्‍मीर घाटी के ऊपरी हिस्‍सों में बर्फबारी हुई है। मैदानी भागों में कल शाम से लगातार बारिश हो रही है।

अमरनाथ गुफा के पहलगाम मार्ग में पड़ने वाले शेषनाग, पंजतरणी और महागुनस टॉप में ताजा बर्फबारी से पूरे कश्‍मीर संभाग में तापमान में कमी आई है।

इस बीच बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्‍ट्रीय राजमार्ग, बांदीपुरा- गुरेज और मुगल रोड पर वाहनों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि श्रीनगर-जम्‍मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग वाहनों के लिए खुला है। यहाँ से लोग आवाजाही कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल लोगों को जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर जाने से पहले यातायात नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की सलाह दी गयी है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.