Categories: News-Headlines

इराक के प्रधानमंत्री मुस्‍तफा-अल-कदिमी आज अपने निवास पर हुए ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे

इराक के प्रधानमंत्री मुस्‍तफा-अल-कदिमी आज तड़के अपने निवास पर हुए सशस्त्र ड्रोन हमले में बाल-बाल बच गए। यह घटना बगदाद के कड़ी सुरक्षा वाले ग्रीन जोन क्षेत्र में हुई। इराकी सेना ने कहा है कि अल-कदिमी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और वे बिल्‍कुल ठीक है। इराकी सुरक्षाबल इस हमले के सिलसिले में जरूरी कदम उठा रहे हैं।

सरकारी बयान में कहा गया है कि ड्रोन से अल-कदिमी के घर पर हमले की कोशिश की गयी। बगदाद के निवासियों ने ग्रीन जोन से विस्‍फोट और गोली चलने की आवाज सुनी। इस इलाके में विदेशी दूतावास और सरकारी दफ्तर हैं। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन था। किसी ने अभी तक हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

18 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.