Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,853 नए रोगी सामने, अब तक 108.21 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके

पिछले 24 घंटों में 20,75,942 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 108.21 करोड़ (1,08,21,66,365) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,09,75,652 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 12,432 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,37,49,900 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.24% है। यह मार्च,2020 के बाद से सबसे अधिक है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 133 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 10,853 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 1,44,845 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 260 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.42 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,19,996 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 61.48 करोड़ (61,48,85,747) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.28 प्रतिशत है जो पिछले 44 दिनों से लगातार 2% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.18 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 34 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 69 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.