Categories: News-Headlines

इंडियन मुजाहिद्दीन के सह संस्‍थापक यासीन भटकल और मोहम्‍मद दानिश अंसारी सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने का आदेश

दिल्‍ली की एक अदालत ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के सह संस्‍थापक यासीन भटकल और मोहम्‍मद दानिश अंसारी सहित इसके कई अन्‍य कार्यकर्ताओं के विरूद्ध आरोप पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। उन लोगों पर 2012 में देश के विरूद्ध युद्ध छेडने के षडयंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया था। अतिरिक्‍त सत्र न्‍यायाधीश शैलेन्‍द्र मलिक ने कहा कि आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्‍त सबूत मौजूद हैं। 31 मार्च को दिए गए आदेश में न्‍यायालय ने कहा कि सरसरी तौर पर इंडियन मुजाहिद्दीन के सदस्‍य ये आरोपी भारत के विरूद्ध युद्ध की आपराधिक साजिश में शामिल लगते हैं। न्‍यायालय ने यह भी टिप्‍पणी की है कि आपराधिक षडयंत्र को अंजाम देने के लिए इंडियन मु‍जाहिद्दीन के कार्यकर्ताओं ने देश के विभिन्‍न भागों में आतंकवादी गतिविधियों के लिए बडे पैमाने पर नए सदस्‍यों की भर्ती की।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.