प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश में वर्तमान सरकार के अंतर्गत भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं है। आज नई दिल्ली में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद सरकार का पहला दायित्व व्यवस्था में विश्वास बहाल करना था और इसलिए बेनामी सम्पत्ति और कालाधन के खिलाफ अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार ने हमारी अर्थव्यवस्था और बैंकिंग प्रणाली के मूल आधार को नष्ट कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में वर्तमान सरकार ने कठिन परिश्रम करके बैंकिंग क्षेत्र को संकट से बाहर निकाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार कालाधन जमा करने वालों और भ्रष्टाचार के मूलभूत कारणों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने व्यवस्थाओं में सर्वोच्च पारदर्शिता सुनिश्चित की है और टू जी तथा फाइव जी स्पैक्ट्रम के आवंटन की प्रक्रिया इसका सबूत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 तक देश में अविश्वास और नीतिगत कमियों का बोलबाला था और सरकार का प्राथमिक लक्ष्य व्यवस्था बहाल करना और उसका पोषण करना था।सीबीआई की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले छह दशकों में सीबीआई ने बहु-आयामी और बहु-विषयी अन्वेषण एजेंसी के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अपनी कार्य प्रणाली, सक्षमता और क्षमताओं के जरिये लोगों का विश्वास अर्जित किया है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सीबीआई के 18 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने ब्यूरो के तीन अधिकारियों को सर्वोत्कृष्ट अन्वेषण अधिकारी के स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने शिलांग, पुणे और नागपुर में सीबीआई के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के हीरक जयंती समारोह के सिलसिले में स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सीबीआई के ट्वीटर हेंडल का भी उद्घाटन किया।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की स्थापना 1963 में पहली अप्रैल को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एक प्रस्ताव के जरिए की गई थी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment