Categories: News-Headlines

आम आदमी पार्टी सत्‍ता में आई तो पंजाब में 18 साल व अधिक की महिलाओं को एक-एक हजार रुपये प्रति माह: अरविन्‍द केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने घोषणा की कि यदि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्‍ता में आती है तो उनकी सरकार राज्‍य में 18 साल व उससे अधिक की प्रत्‍येक महिला को एक-एक हजार रुपये प्रति माह देगी। आज मोगा में मिशन पंजाब की शुरूआत करते हुए एक रैली को सम्‍बोधित कर रहे थे।

अरविन्‍द केजरीवाल पंजाब के दो दिन के दौरे पर हैं। उन्‍होंने कहा कि यह विश्‍व में सबसे बडी महिला अधिकारिता योजना होगी। अरविन्‍द केजरीवाल ने यह भी कहा कि किसी भी सरकार ने ऐसी योजना शुरू नहीं की है।

उन्‍होंने कहा कि यदि एक परिवार में तीन महिलाएं हैं तो सभी को अलग-अलग एक-एक हजार रुपये मिलेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि वृद्धावस्‍था पेंशन पाने वाली महिलाओं को पेंशन के अलावा यह राशि भी मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.