Categories: News-Headlines

सीसीपीए ने अनिवार्य बीआईएस मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रेशर कुकरों की बिक्री पर ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी किया

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष – ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत हो रहे समारोहों के भाग के रूप में, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ऐसे कृत्रिम और नकली सामानों की बिक्री रोकने का एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है, जो केन्द्र सरकार द्वारा प्रकाशित गुणवत्ता नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करते हों।

इस संबंध में सीसीपीए पहले ही अनुचित व्यापार व्यवहार और ऐसे सामानों के विनिर्माण या बिक्री से संबंधित उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन की जांच के लिए देश भर के जिलाधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर चुका है। अभियान के लिए चिह्नित किए गए आवश्यक, दैनिक उपयोग के सामानों में हेलमेट, प्रेशर कुकर और कुकिंग गैस सिलिंडर शामिल हैं।

अभियान को आगे बढ़ाने के लिए, सीसीपीए ने केन्द्र सरकार द्वारा 21 जनवरी, 2020 को जारी घरेलू प्रेशर कुकर (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश, 2020 का उल्लंघन करते हुए ई-कॉमर्स एंटिटी पर प्रेशर कुकरों की बिक्री के मामलों को स्वतः संज्ञान लिया है। उक्त आदेश के द्वारा, घरेलू प्रेशर कुकर को भारतीय मानक आईएस 2347:2017 के अनुरूप होना और 1 अगस्त 2020 से प्रभावी बीआईएस से लाइसेंस के तहत स्टैंडर्ड चिह्न का होना अनिवार्य है।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 2(10) के तहत “डिफेक्ट” का मतलब गुणवत्ता, मात्रा, शक्ति, शुद्धता या मानक में कोई दोष, अपूर्णता या कमी है, जिसे किसी भी सामान या उत्पाद के संबंध में किसी भी तरह से या किसी भी अनुबंध, अभिव्यक्ति या सूचना या ट्रेडर द्वारा किए गए दावे या लागू कानून के तहत बनाए रखा जाना आवश्यक है और इस क्रम में उसे “दोषपूर्ण” समझा जाएगा।

इस प्रकार, अनिवार्य मानकों के अनुरूप नहीं होने वाले प्रेशर कुकरों को अधिनियम के अंतर्गत ‘दोषपूर्ण’ माना जाता है।

साथ ही, अधिनियम की धारा 2(47) के तहत वर्णित ‘अनुचित व्यापार व्यवहार’ में किसी भी अनुचित तरीके या इस्तेमाल करने के इरादे या उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल की संभावना वाले से सामान की बिक्री या आपूर्ति को मंजूरी देकर प्रक्रिया को भ्रमित करना, यह जानने या विश्वास करने का कारण होना कि माल प्रदर्शन, संरचना, सामग्री, डिजाइन, निर्माण, परिष्करण या पैकेजिंग से संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित मानकों का पालन शामिल है, जो उपयोग करने वाले व्यक्ति को चोट के जोखिम को रोकने या कम करने के लिए आवश्यक हैं।

उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 का नियम 4(2) विशेष रूप से कहता है कि कोई भी ई-कॉमर्स एंटिटी व्यवसाय के दौरान अपने प्लेटफॉर्म पर या किसी अन्य रूप में अनुचित व्यापार व्यवहार नहीं अपनाएगी।

इसके साथ ही, बीआईएस अधिनियम की धारा 17 किसी भी व्यक्ति को ऐसे किसी भी सामान या वस्तु के विनिर्माण, आयात, वितरण, बिक्री, किराये पर लेने, लीज, स्टोर या बिक्री के लिए प्रदर्शन से रोकती है, जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा धारा 16(1) के तहत मानक चिह्न के अनिवार्य उपयोग करने का निर्देश प्रकाशित किया गया है।

इसके अलावा, धारा 29(3) और (4), धारा 17 के उल्लंघन के जुर्माने और इसे संज्ञेय अपराध के रूप में मानने का उल्लेख करता है।

सीसीपीए ने नोटिस जारी होने के 7 दिन के भीतर ई-कॉमर्स इकाइयों से प्रतिक्रिया मांगी है, ऐसा करने में नाकाम रहने पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

सीसीपीए ने मामले का तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए डीजी बीआईएस को भी लिखा है।

प्रेशर कुकरों में अनिवार्य मानदंडों का उल्लंघन पाया गया और ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सूचीबद्ध थे, उनका नीचे तालिका में उल्लेख किया गया है–

अमेजन (www.amazon.in)

क्र. सं.
उत्पाद का नाम
उत्पाद का लिंक

1.
अमेजन बेसिक्स स्टेनलेस स्टील आउटर लिड प्रेशर कुकर, 4 ली. (व्हिशल के द्वारा प्रेशर का अलर्ट नहीं देता है) 
https://www.amazon.in/AmazonBasics-Stainless-Steel-Pressure-Cooker/dp/B071G5KNXK

2.
क्यूबा 5 लीटर इंडक्शन बेस एल्युमीनियम प्रेशर कुकर, इनर लिड
https://www.amazon.in/Quba-Aluminium-Pressure-Induction-Bottom/dp/B07FD9KMDX

फ्लिपकार्ट (www.flipkart.com)

क्र. सं.
उत्पाद का नाम
उत्पाद का लिंक

1.
क्यूबा एल्युमीनियम रेग्युलर 5 लीटर इंडक्शन बॉटम प्रेशर कुकर (एल्युमीनियम)
https://www.flipkart.com/quba-aluminium-regular-5-l-induction-bottom-pressure-cooker/p/itmbae64e114d977

2.
प्रिस्टाइन स्टेनलेस स्टील 5 ली. इंडक्शन बॉटम प्रेशर कुकर (स्टेनलेस स्टील)
https://www.flipkart.com/pristine-stainless-steel-5-l-induction-bottom-pressure-cooker/p/itmdfbf30f0ffefc

3.
डायमंड बाई फास्ट कलर्स आउटर लिड 10 लीटर एल्युमीनियम 10 ली. प्रेशर कुकर (एल्युमीनियम)
https://www.flipkart.com/diamond-fastcolors-outer-lid-10-ltrs-aluminium-l-pressure-cooker/p/itmdbe7f5c548a01

स्नैपडील (www.snapdeal.com)

क्र. सं.
उत्पाद का नाम
उत्पाद का लिंक

1.
एबोड 5 ली. एल्युमीनियम आउटर लिंड प्रेशर कुकर, बिना इंडक्शन बेस के
https://www.snapdeal.com/product/abode-5-l-aluminium outerlid/678032547695

2.
बेस्टेक मिरर फिनिश इंडक्शन स्टोवटॉप कम्पैटिबिल चेरी प्रेशर कुकर 5 ली.
https://www.flipkart.com/pristine-stainless-steel-5-l-induction-bottom-pressure-cooker/p/itmdfbf30f0ffefc

शॉपक्लूज (www.shopclues.com)

क्र. सं.
उत्पाद का नाम
उत्पाद का लिंक

1.
क्यूबा एल्युमीनियम रेग्युलटर 5 लीटर प्रेशर कुकर, इंडक्शन बॉटम के साथ (एल्युमीनियम)
https://www.shopclues.com/quba-aluminium-regular-5-liter-pressure-cooker-with-induction-bottom-aluminium-139702319.html

2.
प्रिस्टीन इंडक्शन बेस स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर, 5 ली.
https://www.shopclues.com/quba-aluminium-regular-5-liter-pressure-cooker-with-induction-bottom-aluminium-139702319.html

3.
इथिकल ट्राई-नेचर प्रेशर कुकर 5 ली. इंडक्शन बॉटम स्टेनलेस स्टील ट्राईप्लाई एसएएस
https://www.shopclues.com/ethical-tri-nature-pressure-cooker-5-ltr.-induction-bottom-stainless-steel-triply-sas-152557553.html

पेटीएम माल (www.paytmmall.com)

क्र. सं.
उत्पाद का नाम
उत्पाद का लिंक

1.
प्रिस्टीन 5.5 ली. आउटर लिड प्रेशर कुकर इंडक्शन बॉटम (सिल्वर स्टेनलेस, 1 सेट)
https://paytmmall.com/pristine-stainless-steel-5-5-l-induction-bottom-outer-lid-pressure-cooker-set-of-1-HOMPRISTINE-STASOHI3324494636086-pdp

2.
क्यूबा 5 लीटर इनर लिड प्रेशर कुकर इंडक्शन बॉटम (सिल्वर, एल्युमीनियम, 1 सेट)
https://paytmmall.com/quba-aluminium-regular-5-litre-pressure-cooker-with-induction-bottom-aluminium-HOMQUBA-ALUMINIQUBA21909627BAA96-pdp

3.
इथिकल कुकवेयर कॉम्बोस इंडक्शन बॉटम (स्टेनलेस, 1 सेट)
https://paytmmall.com/ethical-tri-nature-pressure-cooker-5-ltr-induction-bottom-stainless-steel-triply-sas-steel-aluminium-steel-3-layers-HOMETHICAL-TRI-ETHI11708532F62CE24-pdp

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.