Categories: News-Headlines

मानव निर्मित फाइबर, धागे, कपड़े और परिधान पर एक समान 12 प्रतिशत जीएसटी दर अधिसूचित

केंद्र सरकार ने मानव निर्मित फाइबर, धागे, कपड़े और परिधान पर एक समान बारह प्रतिशत जीएसटी दर को अधिसूचित कर दिया है। बदली हुई दरें अगले वर्ष पहली जनवरी से लागू होंगी। कपड़ा और परिधान उद्योग लंबे समय से मानव निर्मित फाइबर मूल्य श्रृंखला पर विपरित कर ढांचे को समाप्त करने की मांग कर रहा था।

मानव निर्मित फाइबर, धागे और कपड़े पर मौजूद जीएसटी दरें 18 फीसदी, 12 फीसदी और 5 फीसदी थी। कपड़ा मंत्रालय ने कहा है कि परिधान के लिए अलग-अलग दरों से कर व्यवस्था के अनुपालन में समस्या होती हैं। मानव निर्मित फाइबर कपड़ा क्षेत्र की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला के लिए 12 प्रतिशत की एक समान दर से कार्यशील पूंजी की बचत होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.