Categories: News-Headlines

आतंकी गुट इस्‍लामिक स्‍टेट का सरगना अबू इब्राहिम अमेरिकी सैन्‍य बलों की कार्रवाई में मारा गया

सीरिया में आंतकी गुट इस्‍लामिक स्‍टेट का सरगना अबु इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी अमेरिकी विशेष बलों की आतंकरोधी कार्रवाई में मारा गया है। यह जानकारी कल रात अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन ने दी। उत्‍तर-पश्चिम सीरिया में बुधवार की रात में एक छापे के दौरान अमेरिकी सुरक्षाबलों द्वारा घिर जाने के बाद उसने स्‍वयं को और अपने परिवार के सदस्‍यों को विस्‍फोट से उडा दिया। लगभग 50 अमरीकी विशेष कार्रवाई बल हेलीकॉप्‍टरों से विद्रोहियों के कब्‍जे वाले सीरिया में उतरे और आंतकियों के खिलाफ करीब दो घंटे तक कार्रवाई चली। अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्‍ता जॉन किर्बी ने कहा कि इस कार्रवाई में चार नागरिक और पांच लडाके भी मारे गये। दस नागरियों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया।

Last night, operating on my orders, U.S. military forces successfully removed a major terrorist threat to the world: the global leader of ISIS.

Thanks to the bravery of our troops, this horrible terrorist leader is no more.

— President Biden (@POTUS) February 3, 2022

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

43 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.