कोरोना को देखते हुए देशवासियों को आगाह करने और अक्तूबर तक तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए एक लाख कोरोना योद्धाओं को विशेष रूप से क्रैश कोर्स के लिए तैयार करने की ख़बर अखबारों में प्रमुखता से है।
हिन्दुस्तान ने लॉकडाउन खुलने के बाद दिल्ली के बाज़ारों में उमड़ी भीड़ में कोरोना नियमों के उल्लंघन पर स्वत: संज्ञान लेते हुए अदालत की कड़ी नाराज़गी को अहमियत दी है। नवभारत टाइम्स ने लिखा है – बचाव के नियमों पर दिल्ली की जनता की बेफिक्री पर अदालत को चिंता, खतरा अभी टला नहीं। दैनिक जागरण ने अदालत के संज्ञान को इस प्रकार लिखा है – हमेशा नहीं रह सकता लॉकडाउन, करें नियमों का पालन।
हरि भूमि और जनसत्ता ने महान धावक मिल्खा सिंह के निधन का समाचार चित्र के साथ दिया है। अमर उजाला की सुर्खी है – जीवन घाती कोरोना ने देश से छीना फ्लाइंग सिख।
संसदीय समिति द्वारा ट्विटर इंडिया को कड़ी फटकार लगाने की ख़बर भी पहले पन्ने पर है। जनसत्ता ने लिखा है – देश का कानून बड़ा है, आपकी नीति नहीं।
केन्द्रीय कृषि मंत्री के इस बयान पर भी अखबारों की नज़र है कि कृषि कानूनों के प्रावधानों पर बातचीत के लिए सरकार हमेशा तैयार है।
अखबारों ने लिखा है – रैपिड रेल कार्ड से देश में कहीं भी यात्रा की जा सकेगी और साथ ही खरीदारी भी। यह कार्ड स्टेशन और बैंक कहीं भी बनाए जा सकते हैं।
दिल्ली में मॉनसून की बौछारों के लिए अभी थोड़ा इंतजार। दैनिक ट्रिब्यून ने मौसम विभाग के हवाले से लिखा है – पश्चिमी हवाओं ने रोका मॉनसून का रास्ता।
राजस्थान पत्रिका की ख़बर है – प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में अव्वल। अखबारों ने अमरीका की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के सर्वे में किए गए इस दावे को मुखपृष्ठ पर दिया है कि पीएम मोदी ने सर्वाधिक 66 प्रतिशत स्कोर हासिल किया, हालांकि यह पिछली बार के 75 के स्कोर से कम है।
हिन्दुस्तान ने विशेष आलेख में आर.बी.आई. और अन्य रिपोर्ट के हवाले से लिखा है – दूसरी लहर में नौकरीपेशा लोगों पर बुरा असर पड़ा, महामारी खा गई आम आदमी की बचत।
दैनिक भास्कर ने गुवाहाटी में काजीरंगा नेशनल पार्क में दुर्लभ सफेद हिरण दिखाई देने की ख़बर हिरण के चित्र के साथ दी है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment