Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर स्कूलों के बारे में: दिल्ली सरकार ने जलभराव वाले क्षेत्रों में सभी स्कूलों को किया बंद

दिल्ली सरकार ने राजधानी के उन क्षेत्रों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है जहां जलभराव की समस्या हो रही है। राज्य सरकार ने नई दिल्ली में ओखला और चंद्रावल वजीराबाद जल शोधन संयंत्र भी बंद कर दिए हैं। ये फैसले यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लिए गए हैं।

दिल्ली यातायात पुलिस ने भी एहतियाती कदम के तौर पर कुछ प्रमुख मार्गों में बदलाव का परामर्श जारी किया है। यातायात पुलिस ने एडवाइजरी में कहा कि जीटी करनाल रोड पर यातायात की आवाजाही बंद कर दी गई है। इसे सोनीपत की तरफ से जीटी करनाल रोड से आईएसबीटी की ओर परिवर्तित किया गया है। बाहरी रिंग रोड पर केवल रोहिणी से आईएसबीटी के बीच जीटी करनाल रोड की ओर यातायात की अनुमति दी गई है। मुकरबा चौक पर यातायात को पीरागढ़ी चौक और नरेला की ओर मोड़ दिया गया है। भलस्वा इलाके में भी यातायात को पीरागढ़ी और नरेला की तरफ डायवर्ट किया गया है।

परामर्श में कहा गया है कि मुकरबा चौक फ्लाईओवर के नीचे जीटी करनाल रोड से आजादपुर तक यातायात को रोहिणी की ओर मोड़ दिया गया है। सिंघू बॉर्डर पर ट्रैफिक को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जा रहा है। हरियाणा और पंजाब से आने वाली यात्री बसों का अंतिम स्‍टेंड सिंघु बॉर्डर किया गया है।

इस बीच, दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर 1978 के 207.49 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 208.57 मीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में जलभराव के बीच फंसे लोगों को निकाल रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.