बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के लगातार चौथे दिन भी आज हंगामा रहा। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने दस लाख सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे की मांग की।
आज सवेरे 11 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही आरंभ हुई तो विपक्षी भाजपा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार दस लाख सरकारी नौकरियां देने के अपना वादा नहीं निभा रही हैं। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव अभी तक मंत्रिमंडल में बने हुए हैं। विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को मूर्ख बना रही है। विपक्षी सदस्य अपनी मांगों को लेकर सदन के बीचों बीच आ गए गए और नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे।
विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने विपक्षी सदस्यों को अपने आसनों में वापस जाने को कहा लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। हंगामा जारी रहने पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अराजक सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के दो सदस्यों कुमार शैलेन्द्र और जिवेश कुमार को सदन से बाहर निकलवा दिया। हंगामे के बीच भाजपा सदस्यों ने कार्यवाही का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे अराजक विपक्षी सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment