श्रीलंका में भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा पुनर्निमित एक महत्वपूर्ण रेल लाइन का आजलोकार्पण किया गया। श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में माहो से ओमनथाई तक की इस लाइन के पुनर्निर्माण पर 9 करोड़ 12 लाख 70 हजार डॉलर की लागत आई है। श्रीलंका के परिवहन मंत्री और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त ने इस वर्ष जनवरी में इस परियोजना की शुरुआत की थी। भारत ने इसके लिए श्रीलंका को आसान शर्तों पर ऋण दिया है। अनुराधापुरा से ओमनथाई तक की 48.5 किलोमीटर लंबी लाइन के पुनर्निर्माण का काम रिकॉर्ड छह महीने के समय में पूरा किया गया है। इससे जाफना और कोलंबो के बीच 15 जुलाई से सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी।
इस लाइन पर आज कोलंबो से जाफना तक एक परीक्षण ट्रेन चलाने का कार्यक्रम है जिसमें श्रीलंका के परिवहन मंत्री डॉ बंदुला गुणवर्धने, भारत के महावाणिज्य दूत राकेश नटराज तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी यात्रा करेंगे। इरकॉन ने इस लाइन को नया रूप दिया है जिससे इस पर ट्रेन बिना कंपन के 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकेंगी।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment