Categories: News-Headlines

अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन, इजराइल और ताइवान के लिए 95 अरब डॉलर के सहायता पैकेज को मंजूरी दी

अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन, इजराइल और ताइवान को 95 अरब डॉलर की सहायता से संबंधित विधेयक पारित कर दिया है। काफी समय से लंबित इस विधेयक को आज उच्च सदन से मंजूरी मिल गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस विधेयक के पक्ष में 70 और विपक्ष में 29 वोट पडे। किसी भी विधेयक को पारित करने के लिए सदन में 60 वोटों की जरूरत होती है। रिपब्लिकन पार्टी के 22 सदस्‍यों ने डेमोक्रेट सांसदों के साथ विधेयक का समर्थन किया।

यह विधेयक अब रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाले सदन प्रतिनिधि सभा में भेजा जाएगा। किसी भी विधेयक पर राष्‍ट्रपति के हस्‍ताक्षर और इसके कानून बनने से पहले दोनों सदनों को इसे पारित करना होता है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.