Categories: News-Headlines

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने शिक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत छात्रवृत्ति की घोषणा की

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने शिक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत छात्रवृत्ति की घोषणा की है। 120 से अधिक भारतीय विश्वविद्यालयों में विभिन्न विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तरों पर छात्रवृत्ति की पेशकश की जा रही है। श्रीलंका से चयनित छात्रों को छात्रावास सुविधाओं के अलावा पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए ट्यूशन फीस, पुस्तकों और स्टेशनरी के लिए वार्षिक अनुदान और भारत में विश्वविद्यालय के नजदीकी हवाई अड्डे तक का राउंड ट्रिप का हवाई किराया मिलेगा। इसके अलावा, छात्रवृत्ति में छात्रों को वजीफा भी शामिल होगा। छात्रवृत्ति का विवरण भारतीय उच्चायोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। भारत ने हर वर्ष श्रीलंकाई छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों और प्रशिक्षण के लिए औसतन सात सौ से अधिक छात्रवृत्तियां प्रदान की हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.