Categories: News-Headlines

अमेरिका के राष्‍ट्रपति बाइडेन ने कहा- उनकी सरकार चीन में होने वाले 2022 पेइचिंग शीतकालीन ओलिंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्‍कार करने पर विचार कर रही है

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमरीकी प्रशासन 2022 में चीन के पेइचिंग में होने वाले शीतकालीन ओलिंपिक खेलों के राजनयिक बहिष्‍कार पर विचार कर रहा है। राजनयिक बहिष्‍कार के बाद अमरीका इन खेलों में आधिकारिक सरकारी प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजेगा, लेकिन अमेरिकी खिलाड़ि‍यों को भाग लेने की अनुमति होगी। मानवाधिकार समर्थकों ने चीन को मानवाधिकार के खराब रिकॉर्ड के लिए जिम्‍मेदार ठहराते हुए विभिन्‍न देशों से इन खेलों में भाग न लेने की अपील की है । मानवाधिकार समर्थक पेइचिंग ओलिंपिक खेलों को नरसंहार खेल बता रहे हैं। चीन सरकार के अधिकारियों ने किसी भी बड़े बहिष्‍कार के विरुद्ध कड़े जवाब की चेतावनी दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.