मेष राशि: आप की तरक़्क़ी से विरोधी सक्रिय होंगे। राजनीति में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा। शिक्षा के क्षेत्र में उम्मीद के विपरीत परिणाम मिलेगा। जीवन के प्रति गंभीरता अपनाएं। घर में पूजा-पाठ आदि का आयोजन होगा। परिचितों, दोस्तों, रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।
वृषभ राशि: समय से पहले भाग्य से ज़्यादा कुछ नहीं मिलता। अपनी बारी का इंतजार करें। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। प्रेम प्रसंग के कारण घर का वातावरण प्रतिकूल रहेगा। ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें। आपको समझना चाहिए निठल्लापन न सिर्फ़ शारीरिक ऊर्जा को चूसता है, बल्कि ज़िंदगी को भी कम करता है।
मिथुन राशि: आप के रहन-सहन में बदलाव होगा। सकारात्मक सोच रखें। समाज में आप की कीर्ति फ़ैलेगी। भाइयों से सम्ब्न्ध मधुर होंगे। संत दर्शन सम्भव है। संतान के परिणय सम्बंध में सफलता मिलेगी। आज छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ हो सकते हैं। आपके किसी काम की वजह से कोई परिजन बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। स्मार्टफ़ोन पर देर रात तक गप्पें मार सकते हैं।
कर्क राशि: अजनबी लोगों पर आप बहुत जल्द विश्वास कर लेते हैं। अपने आगामी कार्य के बारे में किसी को बताने से बचें। क़र्ज़ से मुक्ति मिलेगी। न्याय कार्य लम्बित रहेंगे। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें। सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।
सिंह राशि: दिन अनुकूल एवं लाभप्रद रहेगा। किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मदद मिलने से कार्य आसान होंगे। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पूरा दिन बैठकर ब्लॉगिंग कर सकते हैं या कोई रोचक किताब पढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर आज अधिक सक्रिय रहेंगे।
कन्या राशि: पारिवारिक आयोजनो में व्यस्त रहेंगे। किसी ज़मीन जायदाद के सौदे को करने में असमंजस की स्थिति रहेगी। दोस्तों में आप का मान बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर में पैसा लगेगा।
तुला राशि: मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में बदलाव करने का मन है तो अभी रुकें और चीजों को समझें। पिता से सम्बंध मधुर होंगे। किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेने का समय है। चिकित्सा से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। आपके परिवार को किसी विशेष काम में आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं। आज आप खीज महसूस कर सकते हैं। आपके परिजनों के साथ कोई सफ़र मज़ेदार रहेगा।
वृश्चिक राशि: समय पर संभल जायँ और अपनी बुरी आदतों से तौबा करें। आस-पड़ोसियों से मतभेद सम्भव है। पारिवारिक विवादों से बचें और आगे बढ़ें। मकान दुकान से सम्बंधित विवाद हल होंगे। पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा।
धनु राशि: आप की कार्यशैली में बदलाव लाए बिना बात के विवाद न करें। सहना सीखें। समय एक सा नहीं रहता। खान-पान पर ध्यान रखें। दूसरों की निंदा करने से बचें। भाइयों से मदद मिलेगी। घर पर बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे। कोई भी क़दम उठाने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें।
मकर राशि: कार्य की अधिकता से अपने निजी जीवन में समय नहीं दे पाएंगे। घर परिवार की चिंता रहेगी। वाक् चातुर्य से रुके काम पूरे होंगे। ज़मीन जायदाद से लाभ मिलेगा। संतान सुख सम्भव है। आज सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर जाएंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आज अपने परिवार के साथ आप घूमने का आनंद ले सकते हैं।
कुंभ राशि: समय अनुकूल होगा। लम्बे समय से रुके आर्थिक मामले पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। लोग आप की देखादेखी करेंगे। मांगलिक आयोजनों में आप की अहम भूमिका रहेगी। ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। आज आपका दुख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा।
मीन राशि: संतान का विवाह न होने से चिंता रहेगी। कामकाज की अधिकता से कार्य प्रभावित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। ज़मीन जायदाद से सम्बंधित कार्य को टालना बंद करें। समय रहते कार्य करें। आपका दानशीलता का व्यवहार बना रहेगा। रोमानी गाने, महकती मोमबत्तियां, लज़ीज़ खाना और पेय, आपका दिन आज ऐसा गुजर सकता है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment