अप्रैल 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,67,540 करोड़ रुपये का रहा, जिसमें सीजीएसटी 33,159 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 41,793 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 81,939 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 36,705 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,649 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 857 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।
अप्रैल 2022 में जीएसटी संग्रह अब तक का सबसे अधिक संग्रह है, जो पिछले सर्वाधिक संग्रह से 25,000 करोड़ रुपये अधिक है, पिछले महीने में 1,42,095 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे।
सरकार ने आईजीएसटी से 33,423 करोड़ रुपये का सीजीएसटी और 26962 करोड़ रुपये का एसजीएसटी में निपटान किया है। अप्रैल 2022 के महीने में नियमित निपटान के बाद केन्द्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 66,582 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 68,755 करोड़ रुपये रहा।
अप्रैल 2022 के महीने के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में संग्रह किए गए जीएसटी राजस्व से 20 प्रतिशत अधिक है। इस मास के दौरान, वस्तुओं के आयात से प्राप्त राजस्व 30 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेन-देन से प्राप्त राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।
पहली बार सकल जीएसटी संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। मार्च 2022 के महीने में कुल ई-वे बिल सृजित हुए, जो 7.7 करोड़ थे, जो फरवरी 2022 के महीने में उत्पन्न 6.8 करोड़ ई-वे बिल से 13% अधिक है, जो तेज गति से व्यावसायिक गतिविधि में सुधार को दर्शाता है।
अप्रैल 2022 के महीने में 20 अप्रैल 2022 को एक दिन में अब तक का सबसे अधिक कर संग्रह हुआ और उस दिन शाम 4 बजे से शाम 5 बजे के दौरान एक घंटे के दौरान सबसे अधिक कर संग्रह देखा गया। 20 अप्रैल 2022 को 9.58 लाख लेनदेन के माध्यम से 57,847 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था और 4-5 बजे के दौरान 88,000 लेनदेन के माध्यम से लगभग 8,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। पिछले साल (उसी तारीख को) सबसे अधिक एक दिन का भुगतान हुआ था जब 7.22 लाख लेनदेन के माध्यम से 48,000 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ और सर्वाधिक एक घंटे का संग्रह (पिछले साल इसी तारीख को 2 बजे दोपहर) 65,000 लेनदेन के माध्यम से 6,400 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ था।
अप्रैल 2022 के दौरान, जीएसटीआर-3बी में 1.06 करोड़ जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए, जिनमें से 97 लाख मार्च 2022 के महीने से संबंधित थे, जबकि अप्रैल 2021 के दौरान कुल 92 लाख रिटर्न दाखिल किए गए थे। इसी तरह, अप्रैल 2022 के दौरान जीएसटीआर-1 में जारी किए गए चालानों के 1.05 करोड़ विवरण दाखिल किए गए। महीने के अंत तक, अप्रैल 2022 में जीएसटीआर-3बी का फाइलिंग प्रतिशत 84.7% रहा, जबकि अप्रैल 2021 में 78.3% था और अप्रैल 2022 में जीएसटीआर-1 के लिए फाइलिंग प्रतिशत 83.1% था, जबकि अप्रैल 2021 में 73.9% था।
यह अनुपालन व्यवहार में स्पष्ट सुधार दर्शाता है, जो कर प्रशासन द्वारा समय पर रिटर्न दाखिल करने के लिए करदाताओं को प्रेरित करने हेतु किए गए विभिन्न उपायों का परिणाम है। नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व के रुझान को दर्शाता है। तालिका अप्रैल 2021 की तुलना में अप्रैल 2022 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी संग्रह के राज्य-वार आंकड़े दर्शाती है।
अप्रैल, 2022 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्य-वार वृद्धि
राज्य
अप्रैल– 21
अप्रैल– 22
वृद्धि
जम्मू कश्मीर
509
560
10%
हिमाचल प्रदेश
764
817
7%
पंजाब
1,924
1,994
4%
चंडीगढ़
203
249
22%
उत्तराखंड
1,422
1,887
33%
हरियाणा
6,658
8,197
23%
दिल्ली
5,053
5,871
16%
राजस्थान
3,820
4,547
19%
उत्तर प्रदेश
7,355
8,534
16%
बिहार
1,508
1,471
-2%
सिक्किम
258
264
2%
अरुणाचल प्रदेश
103
196
90%
नागालैंड
52
68
32%
मणिपुर
103
69
-33%
मिजोरम
57
46
-19%
त्रिपुरा
110
107
-3%
मेघालय
206
227
10%
असम
1,151
1,313
14%
पश्चिम बंगाल
5,236
5,644
8%
झारखंड
2,956
3,100
5%
ओडिशा
3,849
4,910
28%
छत्तीसगढ़
2,673
2,977
11%
मध्य प्रदेश
3,050
3,339
9%
गुजरात
9,632
11,264
17%
दमन एवं दीव
1
0
-78%
दादरा और नागर हवेली
292
381
30%
महाराष्ट्र
22,013
27,495
25%
कर्नाटक
9,955
11,820
19%
गोवा
401
470
17%
लक्ष्यद्वीप
4
3
-18%
केरल
2,466
2,689
9%
तमिलनाडु
8,849
9,724
10%
पुदुचेरी
169
206
21%
अंडमान निकोबार द्वीप समूह
61
87
44%
तेलांगना
4,262
4,955
16%
आंध्र प्रदेश
3,345
4,067
22%
लद्दाख
31
47
53%
अन्य क्षेत्र
159
216
36%
केन्द्र क्षेत्राधिकार
142
167
17%
कुल
1,10,804
1,29,978
17%
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment