भारत के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (आईएफएससीएस) में वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के विकास तथा विनियमन के लिए जीआईएफटी-आईएफएससी, गांधीनगर, गुजरात में एक एकीकृत वित्तीय क्षेत्र नियामक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) की स्थापना की गई है।
आईएफएससीए एक अत्याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) प्लेटफॉर्म को लागू करना चाहता है, जो हितधारकों के लिए व्यापार करने में आसानी बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाएगा, पर्यवेक्षित संस्थाओं के लिए अनुपालन की लागत को कम करेगा और आईएफएससीए को सर्वश्रेष्ठ पर्यवेक्षी प्रौद्योगिकी (सुपर-टेक) प्रणाली वाला एक प्रगतिशील नियामक के रूप में स्थान देगा। सुपर-टेक प्रणाली अपने विनियमित संस्थाओं के लिए प्रशासनिक, अनुपालन, पर्यवेक्षण और प्रवर्तन ढांचे को शामिल करेगी। सुपर-टेक प्रणाली आईएफएससीए को भारत तथा विदेशों में अन्य क्षेत्रीय वित्तीय नियामकों के साथ एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) आधारित मशीन से मशीन तक संचार या एकीकरण के माध्यम से उपयुक्त के रूप में सहयोग करने में सक्षम बनाएगी।
इस संबंध में, आईएफएससीए का इरादा आईएफएससीए की पर्यवेक्षी प्रौद्योगिकी (सुपर-टेक) प्रणाली के डिजाइन, विकास, कार्यान्वयन, संचालन और रखरखाव के लिए एक आईटी सेवाप्रदाता का चयन करना है और उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए अनुरोध पत्र जारी किया है। परियोजना की अवधि लगभग 72 महीने होने का अनुमान है, जिसमें सेवाप्रदाता के ऑनबोर्डिंग की तारीख से कार्यान्वयन के 12 महीने और संचालन तथा रखरखाव के 60 महीने शामिल हैं।
विस्तृत तौर पर अनुरोध प्रस्ताव ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल https://ifsca.enivida.com पर उपलब्ध है। आईएफएससीए के सुपर-टेक प्रणाली के लिए सेवाप्रदाता के चयन के लिए निविदा आमंत्रित करने की सूचना https://ifsca.gov.in/home/TenderList पर देखी जा सकती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment