Weather Forecast

मौसम की जानकारी: कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कोंकण गोवा में भारी से अति भारी बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर अति भीषण बारिश देखने को मिल सकती है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात के पूर्वी भागों, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि एक-दो स्थानों पर भारी मॉनसून वर्षा निम्नलिखित राज्यों में भी देखने को मिल सकती है: जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप।

बारिश के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में तेज़ हवाएँ चलने, बादलों की गर्जना होने और बिजली कड़कने की भी आशंका है। अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की हावाओं के साथ बादलों की गर्जना होने,आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है।

बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी-मध्य और दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएँ चलेंगी। हवाओं की रफ्तार कुछ समय के लिए 65 किमी प्रति घंटे तक जाने की संभावना है।दक्षिण-पूर्व, मध्य-पूर्व और उत्तरी-पूर्वी अरब सागर में गुजरात-महाराष्ट्र-गोवा-कर्नाटक-केरल के तटीय तटों के पास; लक्षद्वीप क्षेत्र, तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों से सटे पश्चिम-मध्य और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के साथ-साथमन्नार की खाड़ी और अंडमान सागर से मछुआरों को इन दूर रहने की सलाह दी जाती है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

52 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.