प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासिओं को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा, हम 2021 के अंतिम सप्ताह में हैं। 2022 आने ही वाला है। आज दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित होने का पता चला है। आप सभी से आवेदन है कि पैनिक न करें। सावधान रहें सतर्क रहें।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, देश के पास 18 लाख आइसोलेशन बेड, 5 लाख ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड हैं, 1.40 हजार ICU बेड हैं, 90,000 बेड विशेष तौर पर बच्चों के लिए हैं। देश में 3000 से ज़्यादा PSA ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं। राज्यों को ज़रूरी दवाओं की बफर डोज़ तैयार करने में सहायता दी जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 15 साल से 18 साल की आयु के बीच के बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। 3 जनवरी 2022 सोमवार से इसकी शुरूआत की जाएगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर के लिए वैक्सीन की ‘Precaution Dose’ भी प्रारंभ की जाएगी। इसकी शुरुआत 10 जनवरी 2022 सोमवार से की जाएगी। 60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की ‘Precaution Dose’ का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा। इसकी शुरूआत 10 जनवरी 2022 सोमवार से की जाएगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment