Categories: News-Headlines

UPSC ने सरकारी नौकरियों के आकांक्षी अभ्यर्थियों के लिए ‘एकबार पंजीकरण’ कराने की सुविधा शुरू की

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सरकारी नौकरियों के आकांक्षी अभ्यर्थियों के लिए ‘एकबार पंजीकरण’ (ओटीआर) कराने की सुविधा शुरू की है और अब उन्हें विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिये आवेदन करते समय हर बार बुनियादी ब्यौरा नहीं भरना पड़ेगा।

यूपीएससी की आने वाले समय में होने वाली परीक्षा में आवेदन करने को इच्छुक अभ्यर्थियों को ओटीआर प्लेटफार्म पर पंजीकरण कराने के बाद बुनियादी व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘‘ यूपीएससी द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाली अनेक परीक्षाओं के लिये काफी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से केंद्र सरकार के विभागों/संगठनों के लिये अधिकारियों का चयन किया जाता हैं । ओटीआर प्लेटफार्म से समय की बचत होगी और आवेदन प्रक्रिया और सरल हो जायेगी । ’’

यूपीएससी के अनुसार, अभ्यर्थी का पंजीकरण पूरा होने पर उनकी सूचना आयोग के सर्वर पर सुरक्षित रूप से संग्रहित हो जायेगी । जब अभ्यर्थी परीक्षा के लिये आनलाइन आवेदन भरेंगे तब उनकी सूचना स्वत: रूप से वहां आ जायेगी ।

आयोग ने कहा है कि ओटीआर अभ्यर्थियों के लिये काफी उपयोगी होगी क्योंकि इससे परीक्षा के लिये आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी भरने में लगने वाला समय बचेगा, साथ ही ब्यौरा भरते समय गलत सूचना दर्ज करने से भी बचा जा सकेगा ।

आयोग ने अपने बयान में कहा है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिये आवेदन करने की प्रक्रिया में सुविधा प्रदान करने की मकसद से संघ लोक सेवा आयोग ने एकबार पंजीकरण (ओटीआर) मंच की शुरुआत की है जो आयोग की वेबसाइट पर 24 घंटे उपलब्ध होगा ।

इसमें कहा गया है कि परीक्षा के लिये ऑनलाइन आवेदन करते समय 70 प्रतिशत जानकारी चूंकि स्वत: दर्ज हो जायेगी, ऐसे में समय की बचत होगी ।

यूपीएससी ने लोक सेवा परीक्षा को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची एवं जानकारी भी जारी की है।

लोक सेवा परीक्षा हर वर्ष तीन चरणों में आयोजित की जाती है जिसमें प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) आदि के लिये अधिकारियों का चयन किया जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

18 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.