Categories: News-Headlines

UNSC में आज यूक्रेन से रूस के सैनिकों को तत्काल और बिना शर्त वापस बुलाने की मांग करने वाले एक प्रस्‍ताव के मसौदे पर मतदान होगा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज यूक्रेन से रूस के सैनिकों को तत्काल और बिना शर्त वापस बुलाने की मांग करने वाले एक प्रस्‍ताव के मसौदे पर मतदान होगा। अमेरिका ने इस प्रस्‍ताव को तैयार किया है और कुछ ही दिनों में 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस प्रस्‍ताव पर चर्चा कराये जाने की उम्‍मीद है।

अमेरिका के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा है कि 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में इस प्रस्‍ताव को रोके जाने का प्रयास हो सकता है, लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस को अलग-थलग करने के लिए इस पर मतदान कराना चाहेंगे। राजनयिकों का मानना है कि कम से कम 11 सदस्य इस प्रस्‍ताव के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। चीन और अन्‍य देशों का अभी रूख स्‍पष्‍ट नहीं है। प्रस्‍ताव पर भारतीय समयानुसार डेढ़ बजे मतदान कराया जा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्‍थायी सदस्‍यों में रूस सहित चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका के पास वीटो का अधिकार है।

इस बीच, यूरोपीय संघ ने रूस पर और व्‍यापक स्‍तर पर नये प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ब्रसेल्‍स में एक बैठक के बाद यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि इन प्रतिबंधों में वित्तीय, ऊर्जा, परिवहन और रूस के विशिष्‍ट वर्ग के लिए वीजा पर प्रतिबंध लगाना शामिल है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने कहा कि यूक्रेन को 336 लाख डॉलर की सहायता और सैन्य उपकरण देने की पेशकश की जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

12 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

14 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

16 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

16 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.