Categories: News-Headlines

केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तीसरी ओएनजीसी हस्तशिल्प परियोजना का शुभारंभ किया

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (एमओएस) रामेश्वर तेली ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से छह अगस्त 2021 को ओएनजीसी समर्थित असम हथकरघा परियोजना ‘उज्ज्वल अबाहन’ का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत हथकरघा हस्तशिल्प में असम के शिवसागर जिले के भटियापार के सौ से अधिक कारीगरों को सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह परियोजना सरकार के “आजादी का अमृत महोत्सव” समारोह के तहत चलाई जा रही है, जिसके तहत ओएनजीसी ने इससे पहले देश के स्वदेशी हस्तशिल्प का समर्थन करने वाली दो परियोजनाएं शुरू की हैं। भारत की आजादी के 75वें वर्ष को देखते हुए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ सार्वजनिक उपक्रमों ने स्वतंत्रता के प्रत्येक वर्ष को मनाने के लिए 75 परियोजनाओं में मदद का जिम्मा लिया है। इन 75 परियोजनाओं में से, ओएनजीसी 15 परियोजनाओंमें सहायता दे रही है, जिन्हें 15 अगस्त 2022 तक कार्यान्वित किया जाएगा। ओएनजीसी की तीसरी पहल पहले चरण का हिस्सा है – जिसके तहत ऊर्जा क्षेत्र की यह प्रमुख कंपनी पांच परियोजनाओं का शुभारंभ करेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री तेली ने कहा कि असम हथकरघा परियोजना की लागत 26 लाख रुपये से अधिक है और विश्वास व्यक्त किया कि इससे स्थानीय बुनकरों को काफी लाभ होगाऔर साथ ही साथग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने के लिए तकनीकी विकास महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त कीकि ओएनजीसी द्वारा स्थापित उदाहरण से अन्य सार्वजनिक उपक्रमों को आगे आने और देश में ऐसी लाभकारी योजनाओं को सहायता देने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर ने कहा कि यह सराहनीय है कि ओएनजीसी इस अनूठी सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व) परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हस्तशिल्प और रोजगार पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में शामिल कौशल आधारित प्रशिक्षण देश के वंचित लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है।

वहीं ओएनजीसी के सीएमडी (मुख्य प्रबंध निदेशक)श्री सुभाष कुमार ने कहा कि सरकार के,आजादी के 75वें वर्ष के उत्सव के एक हिस्से के रूप में इस तरह की सीएसआर परियोजना की मेजबानी करना कंपनी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, “ओएनजीसी हमेशा अपने परिचालन क्षेत्रों में और उसके आस-पास के स्थानीय समुदायों का समर्थन करती रहीहै और आगे भी करती रहेगी।”

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

19 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

20 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

22 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

23 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.